कोरबा। विद्युत मंडल में ठेका मजदूरों को संगठित करने का काम बजरंग चंद्रा व मदनमोहन पांडेय ने शुरू कर दिया है। उनके द्वारा कोरबा पश्चिम में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसके तहत 250 सदस्य बनाए गए हैं। इन कार्यकर्ताओं ने ठेका मजदूरों को दीपावली का बोनस दिलाने के लिए भी प्रयास किया था जिसमें वे काफी हद तक सफल रहे। अधिकांश ठेका मजदूरों को बोनस मिल चुका है अब उन्हें संगठित करते हुए उनके अधिकारों के संबंध में बताया जा रहा है। आने वाले दिनों में अन्य संयंत्रों में भी सदस्य बनाए जाएंगे। संरक्षक चंद्रशेखर दुबे का मार्गदर्शन भी इन्हें लगातार मिल रहा है।