कोरबा। वनांचल क्षेत्रों में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। हाथियों के कारण बड़े पैमाने पर जान माल का नुकसान हो रहा है। करतला थाना क्षेत्र के ग्राम मदवानी में रहने वाली एक वृद्धा हाथी के हमले में बाल बाल बच गई। डोरी फल बिनने जंगल गई वृद्धा का सामना दंतैल से हो गया, इस दौरान हाथी ने उसे पकड़कर पटक दिया। बेहोश होने के बाद वृद्धा को मरा हुआ समझकर हाथी भाग गया जिसके बाद वृद्धा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाथियों के कारण कोरबा के वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। साल भर हाथियों की मौजूदगी के करण लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर है। लाख कोशिशों के बाद भी प्रशासन ग्रामीणों को हाथियों के आतंक से मुक्ति नहीं दिला पा रहा है। जिला अस्पताल की बिस्तर पर घायल पड़ी इस वृद्ध महिला का नाम तीजमति है। डोरी फल बिनने जंगल गई तीजमति का सामना एक दंतैल हाथी से हो गया। हाथी को देख महिला भागने लगे लेकिन हाथी से नहीं बच सकी। हाथी ने वृद्धा को पटक दिया जिससे मौके पर ही वह बेहोश हो गई। महिला को मरा हुआ समझकर हाथी मौके से भाग गया जिसके बाद महिला के साथियों ने एंबुलेंस के माध्यम से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हाथी के मिले में महिला को अंदरुनी चोटें लगी है। महिला ने बताया,कि गजराज को देखकर एक समय तो उसे लगा,कि वह अब नहीं बचेगी लेकिन देव योग से उसके प्राण सुरक्षित है। फिलहाल अस्पताल में उसका उपचार जारी है।