
अकलतरा। ग्राम किरारी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में नवीन परीक्षा केंद्र स्थापित होने से आसपास की विद्यार्थियों को अन्यत्र दूर स्थित परीक्षा केंद्र जाकर परीक्षा देने की परेशानियों से मुक्ति मिल गई है। किरारी में ही बोर्ड परीक्षा केंद्र खुलने से आसपास के विद्यार्थियों में हर्ष है।
गौरतलब है कि छतीसगढ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। इस वर्ष जिले में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में 26 हजार 749 परीक्षार्थी परीक्षा देगे।बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 75 केन्द्र बनाए गए है। जिसमें नवीन परीक्षा केंद्र किरारी अकलतरा भी शामिल है। परीक्षा केंद्र किरारी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी, गायत्री विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल तरौद, शासकीय हाई स्कूल चोरभट्टी, अमृतलाल कश्यप बाल संस्कार हायर सेकेंडरी स्कूल चोरभट्टी, से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में 253 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। नवीन परीक्षा केंद्र किरारी में परीक्षा के पूर्व मां सरस्वती तैल चित्र में अगरबत्ती पुष्प अर्पित कर व श्री फल तोडक़र परीक्षा केंद्र प्रारंभकिया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम के प्रतिनिधि रमेश चंद श्याम ने कहा किरारी के बच्चे परीक्षा दिलाने 10 किलोमीटर दूर अकलतरा परीक्षा देने जाते थे।अब किरारी में परीक्षा केंद्र होने से यहां के विद्यार्थी गांव में ही परीक्षा दे पाएंगे। अन्य केंद्र में जाना नहीं पड़ेगा। सरपंच अशोक कश्यप के द्वारा सभी परीक्षार्थी को मिठाई खिलाकर स्वागत किया अच्छे परिणाम के साथ पास होने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रमेश चंद श्याम, परमेश्वरी श्याम,सरपंच अशोक कश्यप, किरारी केंद्राध्यक्ष पंचराम पटेल, शशिकांत दीवान, महेश्वर कश्यप, कमल कश्यप, शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
























