नईदिल्ली, 14 जुलाई [एजेंसी]। यमुना के जलस्तर में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी ने दिल्लीवालों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। भले ही जलस्तर अब कम हो रहा है, लेकिन संकट अभी भी बरकरार है। भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी का उफान बरकरार है। यमुना का जलस्तर बढऩे से कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन की इमारत के पास क्षतिग्रस्त नाले का निरीक्षण किया। यमुना का पानी कल रात से लगातार घट रहा है, लेकिन अभी भी जलस्तर बहुत ज्यादा है। सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर 208.38 मीटर तक आ गया। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, अच्छी खबर यह है कि जल स्तर नहीं बढ़ रहा है, यह कल दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक स्थिर था और अब यह बहुत धीरे-धीरे कम हो रहा है। लेकिन यह 0.1 मीटर की दर से घट रहा है इसलिए पानी कम होने में एक दिन का समय लगेगा। पानी इलाकों में घुस रहा है क्योंकि सभी नाले भरे हुए हैं और यह बैकफ्लो है जो इलाकों में बाढ़ ला रहा है। पंपिंग अब संभव नहीं है क्योंकि पानी को यमुना में ही जाना होगा और इसका जल स्तर पहले से ही ऊंचा है। यह कठिनाई किसी व्यक्ति या परिस्थिति के कारण नहीं बल्कि उत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण है। अच्छी बात यह है कि पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है आईटीओ स्थित विकास भवन पर ड्रेन रेगुलेटर टूटने के चलते यमुना का पानी लगातार आईटीओ में घुस रहा है। जिससे यमुना का पानी तेजी से शहर में घुस रहा है। अधिकारी रेगुलेटर को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।दिल्ली में सराय काले खां टी-जंक्शन के पास हृ॥-24 पर भारी ट्रैफिक जाम। जलभराव और बाढ़ के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।पानी भरने के कारण विकास मार्ग को दोनों तरफ से बंद किया गया है। छोटे वाहनों को बिल्कुल नहीं गुजरने दिया जा रहा है। बस आदि को पुलिस चलने की अनुमति दे रही है। रिंग रोड, भैरो मार्ग समेत समेत कई मार्ग कल से ही बंद हैं।दिल्ली में आईटीओ स्थित विकास भवन में ड्रेन रेगुलेटर क्षतिग्रस्त हो गया। सीएम अरविंद केजरीवाल आज सुबह 11 बजे मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। भारी बारिश और यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि से सुप्रीम कोर्ट के पास जलभराव हो गया।