तिरुवनंतपुरम। दुबई से कोच्चि पहुंची स्पाइसजेट विमान का टायर फटा मिला। हालांकि, कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया बोइंग 737 फ्लाइट एसजी-17 दुबई से कोच्चि पहुंची। उड़ान के बाद पता चला कि विमान के टायर संख्या- दो फटा हुआ था। हालांकि, सब कुछ सामान्य रहा। लैंडिंग भी अच्छे से हुई। कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।