कोरबा। कटघोरा के मुख्य मार्ग पर स्कार्पियों और कोरबा अर्बन पब्लिक ट्रांसपोर्ट सोसायटी लिमिटेड की एक बस के बीच हुई टक्कर के दौरान एक बाइकर्स असंतुलित होकर बस के नीचे जा फंसा। इसके कारण उसकी दिक्कतें बढ़ गई। सूचना मिलने पर यहां रेस्क्यु आपरेशन चलाय गया। कई घंटे बाद उसे निकालने का काम संभव हो सका। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
बताया गया कि अलग-अलग दिशा से आ रही स्कार्पियों और सिटी बस की यहां भिड़ंत हो गई। चालकों की लापरवाही को इसके लिए जिम्मेदार माना गया। खबर के अनुसार इस घटना के दौरान इस मार्ग से जा रहा कटघोरा निवासी रितेश महंत अचानक हड़बड़ा गया और बस से टकराकर उसके नीचे फंस गया। इसका पता चलने पर यहां अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। काफी संख्या में लोग यहां जुट गए। इनमें से कुछ कोशिश करने के लिए उतावले थे तो कुछ वीडियो बना रहे थे। बाद में पुलिस की टीम यहां पहुंची। फिर मामले को समझ जेसीबी को बुलवाया गया। उसके जरिये युवक का रेस्क्यु किया गया, जिसका एक पैर बस के पहिए में फंस गया था। इसके लिए लगभग एक घंटे मशक्कत करनी पड़ी। पीडि़त को सीएचसी कटघोरा में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर पुलिस ने बस चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है।