नए मतदाताओं को जागरूक करने प्रशासन ने चलाया अभियान

सूरजपुर। जिला प्रशासन, निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् पॉलीटेक्निक कॉलेज सूरजपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री अजय कुमार सहायक प्राध्यापक, महाविद्यालय भैयाथान एवं मास्टर ट्रेनर रज्जाक अंसारी व्याख्याता शा0 उ0मा0वि0 भैयाथान, जिला-सूरजपुर के द्वारा वोटर आई0डी0 रजिस्ट्रेशन, वोटर हल्पलाईन एप्प, मतदाता रजिस्टर में नए मतदाता के रूप में जुडऩे के लिए फार्म-06, विलोपन के लिए फार्म-07, संशोधन के लिए फार्म-08 भरने और ऑनलाईन आवेदन करने के सम्बंध में जानकारी दिया तथा सभी को मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लेने तथा दूसरों को प्रेरित करने के लिए संस्था में अध्ययनरत् प्रशिक्षणार्थियों को वोटर हेल्पलाईन मोबाईल पे डाउनलोड कराया गया साथ ही सभी कार्यरत् अधिकारी, कर्मचारियों को प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में एन.के प्राचार्य पॉलीटेक्निक कॉलेज सूरजपुर एवं कॉलेज के अन्य कर्मचारी साथ ही लगभग 70 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

RO No. 13467/11