नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों ने ली शपथ

चांपा। ग्रहण समारोह रविवार 9 मार्च को दोपहर 1 बजे से डॉ. भीमराव अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन में आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश के श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में इसके आलावा जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े विशिष्ट अतिथि तथा छ.ग.
विधानसभा के पूर्व नेताप्रतिपक्ष नारायण चन्देल, भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले तथा पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन मंच पर मौजूद थे। पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले सहित भाजपा नेता कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, अमर सुल्तानिया, ई. रवि पाण्डेय, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, चुन्नी’लाल साहू, भाजपा मण्डल अध्यक्ष संतोष थवाईत, विकास शर्मा, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला सहित अनेक भाजपा नेता
मंचस्थ और सदन में मौजूद थे।
पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव सहित अन्य 27 पार्षदों को स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी एवं प्राधिकृत अधिकारी सुमित बघेल द्वारा पद की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश के श्रम, वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सभी पार्षदों व अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में नगरपालिका के विकास को भी गति मिलेगी। निर्वाचित सभी लोग अपनी जवाबदारी का निर्वहन करते हुए विकास कार्यों को आम जनों तक पहुंचना है यह आप सभी को याद रहे उन्होंने कहा कि जनता के हितों के लिए ही जनप्रतिनिधि का चयन होता है इसलिए विकास कार्यों की गति को बढ़ाना आप सब की जिम्मेदारी है।
सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही पीएम मोदी की गारंटी को पूरा किया, जिससे पालिका में भाजपा को सरकार बनाने में सफलता हासिल हुई। पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने शपथ लेने के पश्चात शहर विकास के कामों को पूर्ण कर जनता के विश्वास पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को तीन बार 9-9 के क्रम में प्राधिकृत अधिकारी व एसडीएम सुमित बघेल ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन भास्कर शर्मा ने तथा अंत में आभार प्रदर्शन मुख्य नगरपालिका अधिकारी भोला सिंह ठाकुर ने किया।
शपथ ग्रहण समारोह के इस मौके पर भीमराव अंबेडकर सभा भवन पूरी तरह से भरा हुआ था जहां नगर की महिला एवं पुरुषों ने प्रदीप नामदेव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पधारे थे। इस मौके पर मनहरण राठौर,अमरनाथ सोनी,पुरुषोत्तम शर्मा,नंद किशोर देवांगन, संतोष सिंह, मंगल देवांगन अनिल मोदी,राज अग्रवाल, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

RO No. 13467/10