
जांजगीर नैला । राज्य स्तरीय कराटे सेल्फ डिफेंस मास्टर ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन धार्मिक नगरी शिवरीनारायण के कुर्मी समाज सामुदायिक भवन में सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ के सदस्य चन्दकांत तिवारी रहे। अध्यक्षता अंजनी मनोज तिवारी अध्यक्ष नगर पंचायत शिवरीनारायण ने की। विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि घासीराम चौहान, गौरव केशरवानी, अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, मीडिया प्रमुख अरुण कश्यप, रामू आदित्य सी आई की उपस्थिति में आयोजित हुआ। सेल्फ डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन ऑफ छत्तीसगढ़ जिला इकाई जांजगीर चाम्पा, जिला कराटे संघ, जिला ओलम्पिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ जिसमें विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव रूखमणी रानू, महासमुंद वीरेंद्र डडसेना, गरियाबंद से टेमन ध्रुव, धमतरी से पंकज दास, रायगढ़ से केतन बरेठ, कसडोल प्रमोद साहू, बलौदाबाजार से पुनीतरजक, बम्हनीडीह से लक्ष्मीन बरेठ, मालखरौदा से रंगनाथ साहू, सिमगा से रश्मि वर्मा, नवागढ़ से लखन साहू, नवीन कश्यप, आशीष देवांगन, सन्दीप साहू, अजित साहू, दुर्गेश कश्यप अकलतरा से दया यादव, सक्ति योगेश खूंटे, बलौदा से बृजेश साहू, बिलाईगढ़ से प्रमिला यादव पामगढ़ से रोहित कुमार, सरोज कश्यप सहित 150 युवाओं ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के तहत बेसिक सेल्फ डिफेंस, फाइटिंग, किक, पंच, ब्लॉक के अलावा विशेष रूप से उपस्थित महिला प्रमुख कोच रूखमणी रानू द्वारा आकस्मिक घटनाओं पर आधारित मौजूद पाठ्य सामग्रियों को हथियार बनाकर उन्हें सबक सिखाने के टिप्स दिए। शिविर को सफल बनाने में कराटे संघ के प्रमुख वरुण पाण्डेय का सहयोग रहा।

























