नदेसर में देर रात कार की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत, हादसे के बाद भागे कार सवार युवक

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर इलाके में मिंट हाउस के पास शुक्रवार की देर रात वरुणा पुल से नदेसर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार दूसरी लेन में जाकर बिजली के खंभे से जा भिड़ी। इस दौरान विपरीत लेन में चौकाघाट स्थित लकड़ी मंडी निवासी श्यामजी चौहान (30), उनके साथ बाइक पर जा रही एक महिला और एक अन्य युवक कार की चपेट में आ गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला श्यामजी चौहान के परिवार की ही है, लेकिन उसका नाम पता नहीं चल पाया है। महिला का शव डीडीयू अस्पताल स्थित मर्चरी में रखवा दिया गया है। श्यामजी चौहान को स्थानीय लोगों ने कबीर चौरा अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

RO No. 13467/11