कोरबा। विधानसभा चुनाव को देखते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को नया मतदाताओं से मिलने की जवाबदारी दी गई है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सूची का इंतजार है। नये मतदाता जो जुड़े है वे अधिकांशता छात्र होते है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी सहित सभी कार्यकर्ता एक महीने पहले बैठक में शामिल हुए थे। जिसके बाद से तैयारी शुरू कर दी गई है। शक्ति केंद्रों में जाकर नये मतदाताओं से मुलाकात की जायेगी। इसके लिए प्रत्येक मंडलों में सुभाष राठौर, किशन केशरवानी, उत्तम रंधावा, विवेक मारकण्डे, समजीत सिंह, अनुराग दुलानी, जय गर्ग, धनंजय चौहान, प्रकाश यादव, दिनेश सेन, पिंकू रंजन, सिद्धांतनारायण सोनी, असलम खान तैयारी में जुट गये है।