नवजात शिशु की हत्या कर कुएं में फेंकी लाश, जांच की मांग

चांपा। दो साल पहले नवजात शिशु की हत्या कर लाश कुआं में फेंके जाने के संबंध में विस्तृत जांच कर आरो पर पी कार्रवाई करने की मांग का ज्ञापन नपं उपाध्यक्ष ने एसपी को सौंपा है। नगर पंचायत गया बाराद्वार के वार्ड क्रमांक 10 में बंद पड़े राइस मिल पर स्थित कुआं में दो साल पहले नवजात बच्चे का शव मिला था।
बाराद्वार पुलिस द्वारा शव का पीएम कराया गया। शव परीक्षण में बच्चे का गला दबाकर हत्या करने के बाद कुआं में फेंकने की बात सामने आई। लेकिन बाराद्वार पुलिस द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से नहीं लेने के कारण आज दिनांक तक इस घटना का खुलासा नहीं हुआ है। घटना के संबंध में मोहल्लेवासियों से बात करने पर पता चला कि मोहल्ले में पतिराम बरेठ के मकान पर किराया में संध्या गोंड़ नाम की महिला रहती थी, जो गर्भवती थी। घटना के बाद से अचानक गायब हो गई। ये बच्चा उसी का है। संध्या रेलवे स्टेशन में सफाई का कार्य करती थी, उसका पैतृक गांव ओड़ेकेरा है। मानवता को शर्मशार करने वाली घटना को पुलिस द्वारा दबाकर अपराधियों का मनोबल बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने एसपी को ज्ञापन सौंपकर मांग करते हुए कहा कि जल्द ही जांच कर केस को खात्मा किया जाए। इसके पहले भी आवेदन सौंपा जा चुका है। इसके बावजूद आज दिनांक तक कार्रवाई नहीं की गई।

RO No. 13467/11