
सक्ती। शहर सहित पूरे जिले में तीन अक्टूबर से प्रारंभ हुआ शारदेय नवरात्रि का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर भव्य दुर्गा पंडालों में आकर्षक साज सजा की गईहै। शहर के मां महामाई दाई मंदिर, मां भीमेश्वरी देवी बेरीवाला मंदिर, शनि मंदिर के पास स्थित मां दुर्गा मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित हो रहे हैं।
वहीं बुधवारी बाजार दुल्हन साडी शोरूम के पास, स्टार दुर्गा उत्सव समिति, एचसीएस दुर्गा उत्सव समिति, मां दुर्गा उत्सव समिति पुराना स्टेट बैंक के पास, अखराभाटा दुर्गोत्सव समिति, राजापारा दुर्गा उत्सव समिति, रेलवे स्टेशन दुर्गोत्सव समिति, सहित विभिन्न स्थानों पर आकर्षक दुर्गा पंडालो की स्थापना कर प्रतिदिन बाजे गाजे के साथ मां दुर्गाकी पूजा अर्चना हो रही है।
इस वर्षशहर से लगे मां अष्टभुजी देवी की नगरी अड़भार में भी प्रतिदिन दर्शन करने हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वहीं चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर में भी मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किये गए है तथा लोग यहां भी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
इस वर्ष नवरात्र पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन भी सुरक्षात्मक दृष्टि सेतैयारी में जुटा हुआ है। दुर्गा पंडालो एवं देवी मंदिरों में भीड को देखते हुए चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। शाम होते ही झालरों की रोशनी एवं देवी धुन से लोग मां दुर्गे की आराधना में डूब जाते हैं तो वहीं दुर्गा पंडालो में प्रसाद लेने भी दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। तो वहीं दुर्गा पंडाल के बाहर आकर्षक स्वागत द्वार लगाकर झालरों की रोशनी लोगों को आकर्षित कर रही है।
























