
कटघोरा। सामान्य तौर पर अनिद्रा सहित अन्य मामलों में उपयोग में लाई जाने वाली मेडिसिन को रजिस्टर्ड डॉक्टर के द्वारा प्रिसक्राइब करने पर ही उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके बिना मेडिसिन नहीं दी जा सकती। दवा दुकान संचालकों के साथ पुलिस ने इस बारे में बैठक करते हुए उन्होंने जरूरी मार्गदर्शन दिया।
कटघोरा में थाना प्रभारी तेज कुमार यादव ने अपने क्षेत्राधिकार में संचालित होने वाली दवा दुकान संचालकों के साथ बैठक रखी। बताया गया कि नशे के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है इसमें सभी तरह के नसों को रोकने के लिए कोशिश की जा रही है। मंशा यह है कि जो दवाई प्रतिबंधित श्रेणी में शामिल की गई है उनका उपयोग नियम के साथ हो। आप सभी की जिम्मेदारी बनती है कि इस शेड्यूल में शामिल दवा को अगर कोई व्यक्ति बार-बार लेता है तो उसे आईडेंटिफाई करें और पुलिस को इसकी सूचना दें। इस बात को भी स्पष्ट किया गया है कि इस प्रकार के मामलों में डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन के बिना किसी भी व्यक्ति को मेडिसिन ना दी जाए। पुलिस का उद्देश्य है कि नशे के विरुद्ध हमारी लड़ाई में हर स्तर पर सहयोग प्राप्त हो। इस प्रकार की कोशिश से एक बेहतर समाज बनाया जा सकता है। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला की ओर से बेहतर पुलिसिंग को लेकर कई प्रकार के कार्य जिले में किया जा रहे हैं और इसे लेकर काफी अच्छे परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।





















