वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर (Jimmy Carter) का रविवार (स्थानीय समयानुसार)  को 100 साल की उम्र में निधन हो गया। वो अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति थे। कार्टर 1977 में आर फोर्ड को हराकर राष्ट्रपति बने थे। वो डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।  वह 1977 से 1981 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे हैं। काफी लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे। उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। कार्टर का जन्म 1 अक्टूबर 1924 को हुआ था। कार्टर साल 1971 से लेकर 1975 तक जॉर्जिया के गवर्नर भी रहे थे।2002 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था। इस दौरान उन्होंने अमेरिका के मिडिल ईस्ट रिश्तों की नींव रखी।