
एक आरोपी अभी भी फरार, पुलिस मामले में कर रही जांच
चिरमिरी। एमसीबी जिले के चिरमिरी शहर स्थित थाना प्रभारी पोड़ी वो पी दुबे ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मनेंद्रगढ़ वन मंडल क्षेत्र में पदस्थ एवं लगभग छ: माह पूर्व रिटायर हुए रेंजर हीरालाल सेन व उसका सहयोगी पत्रकार मुश्ताक कुरैशी निवासी वार्ड क्रमांक 03 पोड़ी कालरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मामले में एक आरोपी जो नाबालिग का रिश्तेदार बताया जा रहा है वह अभी फरार है। जानकारी के अनुसार 2019 में पीडि़ता जब नाबालिग थी तो उसे वन विभाग में नोकरी का झांसा देकर नाबालिग को मनेन्द्रगढ़ बुलाया गया था. वहां से आरोपीगण नाबालिग को लेकर बैकुंठपुर में स्थापित चर्चित होटल गये जहां पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया गया था इस पुरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पोड़ी पुलिस ने अभी तक मामले का खुलासा नहीं किया है जल्द ही पुरे घटना कर्म को बिंदु जांच कर खुलासे की बात कह रही है।





















