निर्दलीय प्रत्याशी ने लिया नामांकन वापस

कोरबा। विधान सभा कोरबा से चुनाव मैदान में उतरने नामांकन दाखिल करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी एसआर अंचल ने अपना फैसला बदल लिया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यस्लय पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी राजस्व मंत्री और कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल को अपना समर्थन दे दिया है। उन्होंने श्री अग्रवाल द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य से प्रभावित होकर समर्थन देने और पक्ष में प्रचार करने की बात भी कही है।
यहां बताना लाजिमी होगा कि चुनाव लडऩे के लिए सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। अब नाम वापसी का दौर जारी है। जिसके बाद 2 नवंबर की शाम तक यह सूची फाइनल हो जाएगी। कौन-कौन से प्रत्याशी चुनाव लडऩे के लिए विधानसभा चुनाव में जाएंगे। इसकी तस्वीर नाम वापसी के बाद ही साफ होगी। जिले के 4 विधानसभाओं में कोरबा विधानसभा से चुनाव लडऩे वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। इन्हीं में से एक एसआर अंचल भी हैं। जिनकी खास तौर पर सतनामी समाज में अच्छी खासी पैंठ रही है। अपने समर्थकों के साथ अंचल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कोरबा विधानसभा से चुनाव लडऩे के लिए नामांकन भरा था। लेकिन अब मतदान के पहले, नाम वापसी के दौरान ही उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है और जय सिंह अग्रवाल को समर्थन दे दिया है।
एसआर अंचल ने बताया कि कोरबा विधानसभा में काफी बढिय़ा काम हुए हैं। कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकरी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में जयसिंह अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह खुद भी काफी सक्रिय रहते हैं। उनकी कार्यशाली भी बेहद सकारात्मक रही है। उनके नेतृत्व में कोरबा में लगातार विकास कार्य हुए हैं। जयसिंह अग्रवाल द्वारा किये गए कार्यों से प्रभावित होकर ही मैंने अपना नाम वापस लेने का निर्णय लिया है।

RO No. 13467/11