कोरबा। दो दिन पहले लैंगी गांव में मकान निर्माण का काम करने पहुंची एक विधवा महिला का रक्तरंजित शव इसी परिसर में मिला है। मकान की जिम्मेदारी महिला को देकर मालिक कहीं और चला गया था। मृतिका के चेहरे में गंभीर चोंट के निशान मिले। पसान पुलिस व फॉरेंसिक एक्सपर्ट के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि घटना हत्या का हो सकता है। कुछ लोगों पर संदेह जताया गया है जो पुलिस के निशान पर हैं।जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर लैंगी गांव में यह घटना हुई। पसान थानांतर्गत ग्राम लैंगी के धनुहार पारा में धिरन धनुहार 60 वर्ष निवास करता है। वह गांव में ही मकान का निर्माण करा रहा है। इसके लिए कोटमर्रा में रहने वाली बेवा कंचन बाई अगरिया 45 वर्ष काम करने आई हुई थी। थी। रविवार को धिरन परिवार के साथ कहीं चला गया। उसके घर में कंचन बाई सोई हुई थी। सोमवार की सुबह ग्रामीण धिरन के घर पहुंचे तो नजारा देख उनके होश उड़ गए। दरअसल महिला की रक्तरंजित लाश जमीन पर पड़ी हुई थी। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पड़ोसी जिले के पेंड्रा थानांतर्गत ग्राम दानीकुंडी में रहने वाले भाई को दी। वह मौके पर पहुंचा तो बहन की लाश पड़ी मिली।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्रवण कुमार विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को निरीक्षण के दौरान मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। जिससे आला अफसरों को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को घटना की जानकारी दी गई। सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट प्रभारी डॉ. सत्यजीत कोसरिया, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. राजश्री आरक्षक राजेश कुमार चंद्रा के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट व पुलिस की टीम ने शव का बारिकी से निरीक्षण किया।
अर्जुन गायब, शक की सुई उसी पर
इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि तीन माह पहले मृतिका कंचन बाई अपने भाई दिलीप के घर दानीकुंडी गई थी। जहां बड़े भाई का साला अर्जुन भी पहुंचा हुआ था। वह राजमिस्त्री का काम करता है। मृतिका 8 फरवरी को अर्जुन के साथ काम करने लैंगी आई थी, जहां दोनों एक ही स्थान पर ठहरे हुए थे। घटना के बाद से अर्जुन गायब है, जिससे पुलिस की शक की सुई अर्जुन पर टिकी हुई है।
चोट के निशान मिले शरीर पर
पुलिस ने बताया कि मौके की जांच करने पर मृतिका के आंख के समीप गंभीर चोंट का निशान मिला, जिससे रक्तस्त्राव हुआ था। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने महिला की मौत संदिग्ध परिस्थिति में होने के कारण तह तक जाने पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी। तत्पश्चात पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।