
लोरमी। विधानसभा के देवरहटा मंडल में शीलू साहू, मंडल प्रभारी हितानंद अग्रवाल और अन्य सभी स्थानीय कार्यकर्ताओ ने घर घर संपर्क कर, क्षेत्र विकाश हेतु प्रत्याशी अरुण साव के पक्ष में प्रचार किया । अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर रोशनी डाली। लोगों को बताया गया कि छत्तीसगढ़ के संदर्भ में किस प्रकार की परिस्थितियों निर्मित हो रही हैं और इनसे निपटने के लिए एक अच्छी सरकार की जरूरत है और भाजपा इसका विकल्प हो सकती है लोगों को इस बारे में आवश्यक लिखित सामग्री कवितरण भी किया गया ताकि उनका बेहतर मार्गदर्शन हो सके।





















