
कोरबा। ग्राम पचपेड़ी,करतला नवदुर्गा समिति द्वारा हर वर्ष नवरात्रि महोत्सव बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है।इस वर्ष भी भव्यता और उत्साह के साथ नवरात्रि पूजन किया जा रहा है।नवरात्र के पहले दिन वैदिक मंत्रोचार के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाये अपने सिर पर कलश लिए निकली। भक्तो के जयकारे के साथ कलश यात्रा शुरू हुई। कलश यात्रा का दृश्य अपार श्रद्धा व आस्था से परिपूर्ण था। सिर पर कलश और मुख पर मां जगदंबे के जयकारे के साथ श्रद्धालु पूरी तरह से भक्ति में लीन हो गए।
















