पत्नी ने समोसा खाने से किया इनकार तो पति ने कर दी पिटाई, नाराज पीडि़ता ने बुला ली पुलिस

नईदिल्ली, २९ जुलाई ।
बांका,पति-पत्नी के बीच विवाद तो हर दिन देखने और सुनने को मिलता है। लेकिन बांका में एक अनूठा मामला सामने आया है। यहां समोसा खाने से इंकार करने पर एक सनकी पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। बात इस कदर बढ़ गया कि दोनों के विवाद को शांत कराने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों साथ साथ रहने को राजी हुए। मामला टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव का है। दरअसल, आस-पड़ोस के लोगों के अनुसार पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। शनिवार को युवक पत्नी को मनाने के लिए बाजार से समोसे लेकर घर पहुंचा। घर पहुंचते ही वह पत्नी को समोसे खाने के लिए कहने लगा। लेकिन पत्नी समोसे खाने को राजी नहीं थी।इसके बाद दोनों के बीच बात बढ़ता चला गया। इसी बात पर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद पत्नी ने तुरंत 112 डायल कर पुलिस को बुला लिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पति को थाने लेकर चली आई। इस बीच स्वजन भी थाने पहुंच गए। इसके बाद महिला हेल्प डेस्क और एसआइ सुमन कुमारी ठाकुर ने दोनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि बांका थाना के दोमुहान निवासी युवक की शादी इसी साल एक मई को झारखंड के गोड्डा जिले में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद कुछ दिन ठीक ठाक रहा। लेकिन, कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। जिसके बाद दोनों परिवार वालों के सहयोग से मामला को रफादफा कर दिया गया।पति ने आरोप लगाया कि जब वे घर पर नहीं होते है तो उसकी पत्नी किसी से छिप कर बात करती है। इसके बारे में पूछने पर उसकी पत्नी नाराज हो जाती है। फिलहाल दोनों के बीच पुलिस ने हस्तक्षेप कर सुलह करा दिया गया है

RO No. 13467/11