परिवार को बंधक बनाकर सोना- चांदी सहित नकदी ले उड़े चोर

जांजगीर चांपा। खोखसा गांव में एक परिवार को बंधक बनाकर चोरों ने लाखों रुपए के सोना-चांदी सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर पीछे के रास्ते से दीवार के बाद दरवाजा का कुंडी तोड़कर घर अंदर में प्रवेश किया। चोरों ने वृद्ध महिला के गला को दबाकर उसके कमरे से आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान बाकी कमरे को बाहर से बंद कर दिया था। सूचना पर नैला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना करन अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर पता साजी में जुट गई है। पुलिस के अनुसार नैला चौकी अंतर्गत खोखसा गांव निवासी भुवनेश्वर साहू खेती किसानी का काम करता है। 10 जनवरी की रात खाना खाने के बाद सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सो गए थे। भुवनेश्वर साहू की 62 वर्षीय मां लकवा मरीज हैं। वह अलग कमरे में सोई थी। रात करीब 3 बजे भुनेश्वर के पिता उठे, बाहर जाने के लिए दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण नहीं खुला। उन्होंने अपने पुत्र को मोबाइल से बाहर से दरवाजा खोलने के लिए कहा। भुवनेश्वर भी उठा तो उसके कमरे में भी बाहर से दरवाजा बंद था। इसके बाद भुवनेश्वर ने पड़ोसियों को फोन कर दरवाजा खोलने के लिए बुलाया। वे लोग आए और दरवाजा खोले, इसके बाद घर की जांच की तो पीछे के दरवाजा का कुंडी टूटा हुआ था। साथ ही दीवार भी टूटा था। अपनी मां के कमरे में जाकर देखा तो वहां आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। लकवा पेसेंट मां से पूछने पर बताया कि अज्ञात चोर गला दबाकर चोरी की घटना को अंजाम दिए हैं। अज्ञात चोर आलमारी में रखे 7 फर वाला सोने का हार, एक नग सोने का लॉकेट, 8 ग्राम सोने का झुमका, 4 ग्राम सोने का टॉप, चांदी की पायल 3 जोड़ी, 36 तोला व नगदी 1000 रुपए की चोरी हुईं। भुवनेश्वर ने बताया कि आलमारी वाले कमरे में चार से पांच ईंट व पत्थर मिला है। जिसको चोर लेकर पहुंचे थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में चिल्हर पैसा भी चोर छोड़कर चले गए हैं। करीब 50 से 60 रुपए के करीब है। बताया जा रहा है कि इसके पहले भी चोरी की घटना में चोरी ईंट पत्थर को निशानी के तौर छोड़कर गए हैं। कुछ ऐसा ही वारदात को इस बार भी अंजाम दिया गया है। पहले सूने मकान में चोरी की घटना होती थी, लेकिन अब पुलिस ऊपर चोरों का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है। इसलिए अब चोर पुलिस को चुनौती देते हुए परिवार को बंधक बनाकर चोरी की घटना को लगातार अंजाम दे रहे हैं। परिवार की उपस्थिति में ही चोरी की घटना बढ़ रही है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि किसी भी मामले के सुलझाने में पुलिस अफसल साबित हो रही है। दो माह पहले नैला शराब दुकान व पास के घर में ही कुछ ऐसा ही चोरी की घटना हुई थी। जिसमें आरोपी पकड़ से बाहर हैं। पुलिस के मुताबिक डेढ़ लाख रुपए का सोना- चांदी की चोरी होने की बात कही जा रही है। सूचना पर पुलिस सुबह मौके पर पहुंची। अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

RO No. 13467/11