जांजगीर चंापा। अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय जिला सहित ब्लॉक मुख्यालय में सामूहिक हड़ताल पर चले गए। इससे जिले के अधिकांश सरकारी दफ्तरों में ताले लटके रहे तो कहीं चपरासी, व दफ्तर प्रभारी व स्कूल में रसोईए के भरोसे में रहे। कुल मिलाकर शुक्रवार को आयोजित अधिकारी-कर्मचारी संघ का प्रदर्शन सफल रहा। प्रदर्शन में सभी संघ के अधिकारी-कर्मचारी संघ शामिल हुए। संविदा कर्मचारी व स्वास्थ्य कर्मी पहले से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल में है। ऐसे में अस्पताल सहित अन्य सरकारी दफ्तर पहले से ही पैरालिसिस है। शुक्रवार को कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 5 सूत्रीय मांगों के समर्थन में शुक्रवार को जिले के हजारों कर्मचारी-अधिकारी सामुहिक अवकाश लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। इस दौरान कचहरी चौक में संविदा कर्मचारियों के साथ धरना प्रदर्शन किया गया। सुबह 11 बजे सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी जिला मुख्यालय के कचहरी चौक पहुंचे। जहां सभा का आयोजन किया गया। सभी विभन्न कर्मचारी संघ के प्रमुखों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला गया। फेडरेशन के संयोजक विश्वनाथ परिहार के नेतृत्व में यह आंदोलन किया गया। आंदोलन से शासन-प्रशासन का काम पूरी तरह ठप रहा।