पांढुर्णा में शराब के नशे में ड्राइवर ने 110 की स्पीड से दौड़ाई बस… हादसे में 5 लोगों की मौत, ३8 घायल

छिंदवाड़ा, 2३ अगस्त ।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हैदराबाद जा रही बस की तेज गति भारी पड़ गई। बारिश के कारण सडक़ में फिसलन हो गई, जिससे बस चालक नियंत्रण नहीं रख सका और बस पांर्ढुणा के पास पलट गई। हादसे में पांच लोगों की ही मौत हो गई, जबकि 38 लोग घायल हुए है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है। केबिन में बैठकर यात्रा कर रहे यात्री बोले- चालक नशे में था और तेज रफ्तार से बस चला रहा था। इधर, अस्पताल में घायलों का इलाज करने के लिए सभी चिकित्सक एमरजेंसी ड्यूटी पर उपस्थित हो गए थे।
डॉक्टरों ने सभी घायलों का उपचार किया। वहीं पांच यात्रियों को गंभीर हालत में नागपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर अजय देव शर्मा भी जायजा लेने अस्पताल पहुंचे। पांर्ढुणा सिविल अस्पताल डॉ मिलिंद गजभिये और डॉ. विनित श्रीवास्तव ने बताया कि जिन घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया था उनमें से पांच लोगों की मौत हो गई है। अन्य का इलाज जारी है। एक अन्य घायल के बस के नीचे दबे होने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि संभवत: उसकी भी मौत हो चुकी है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

RO No. 13467/11