पाकिस्तान में पुलिसकर्मी ने दो वकीलों को मारी गोली, व्यक्तिगत रंजिश के चलते उतारा मौत के घाट

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में शनिवार को अटक में एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) ने दो वकीलों को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्हें व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण गोली मारी गई। एएसआई इंतिजार शाह की ओर से किए गए हमले में एडवोकेट मलिक इसरार और उनके सहयोगी एडवोकेट जुल्फिकार शाह की मौत हो गई। संदिग्ध को पकड़ लिया गया है। वहीं, दूसरी ओर कराची के गुलशन इकबाल इलाके में एक कथित डकैती मामले में पुलिस उपाधीक्षक और उनके बेटे को तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।डकैती में शामिल होने के संबंध में डीएसपी जफर और उनके बेटे के खिलाफ आरोप सामने आने के बाद कराची में एक न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने रिमांड मंजूर कर दी। कोर्ट ने पुलिस को आरोपितों से गहनता से पूछताछ कर अगली सुनवाई के दौरान प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। जांच अधिकारी के अनुसार, डीएसपी जफर के बेटे ने अपराध को अंजाम देने के दौरान कथित तौर पर अपने पिता के पुलिस वाहन का इस्तेमाल किया था।

RO No. 13467/10