
कोरबा। आज एसईसीएल केंद्रीय कर्मशाला कल्याण समिति के सदस्यों ने एसबीएस कालोनी में जाकर पानी निकासी व्यवस्था का अवलोकन किया। बरसात के मौसम में कुछ आवासों में पानी भर जाता है। इसके लिए नालियों की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा गया। अधिकारियों के साथ कल्याण समिति के दिनेश साहू, डी.पी. लहरे, बाबूलाल चंद्रा ने कामगारों से भी मुलाकात की है। कल्याण समिति के अन्य सदस्य एस.एन.साव, विपिन उपाध्याय भी कालोनियों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी तरह बरसात के मौसम में प्रगति नगर कालोनी दीपका में भी पानी भर जाता है जिसके लिए एचएमएस के गिरजा साहू ने प्रबंधन को पत्र लिखा था। पत्र मिलते ही प्रबंधन ने पानी निकासी की व्यवस्था कराई है और पानी निकलने के लिए कई स्थानों को ढाल किये जा रहे हैं ताकि पानी कालोनी में न जा सके।