पामगढ़ । भारतीय जनता पार्टी पामगढ़ मंडल के अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी को पद से हटाए जाने के बाद मंडल के पदाधिकारियों में भारी गुस्सा फूटा है , बुधवार को पामगढ़ मंडल के दो दर्जन से अधिक पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर पहुंचकर सभी ने संगठन मंत्री पवन साय को इस्तीफा सौंपा है। जिला के भारतीय जनता पार्टी संगठन ने पामगढ़ मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी को हटाकर नए मंडल अध्यक्ष ब्यास वर्मा को नियुक्त किया है जिस पर मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रभारी ,शक्ति केंद्र संयोजक एवं सहसंयोजगण ने लिए गए निर्णय पर रोष प्रकट करते हुए अपने- अपने पदों से इस्तीफा सौंपा है, और नए मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में काम नहीं कर पाने की असमर्थता जाहिर की है। श्री तिवारी के नेतृत्व में पामगढ़ मंडल संगठन मजबूती से बूथ स्तर तक काम कर रही थी परंतु अचानक जिला संगठन द्वारा हटाए जाने पर संगठन के लोग काफी निराश हैं वहीं पदाधिकारियों ने अपनी असमर्थता जाहिर करते हुए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी ,संभागीय प्रभारी, प्रदेश प्रभारी, सहित प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री को इस्तीफा लिखकर अपने पदों से मुक्त करने हेतु मांग किए हैं। पार्टी के लिए हो सकता है नुकसानदायक इस वर्ष 2023 में छत्तसीगढ़ में विधानसभा चुनाव सम्पन्न होना है चुनाव होने को लगभग 3 महीने शेष है। प्रदेश भाजपा संगठन को मजबूत करने प्रदेश स्तरीय, संभाग स्तरीय और विधानसभा स्तरीय बैठक कर भाजपा कार्यकर्ता को संगठित व मजबूत करने जोर आजमाइश कर रहे हैं। ऐसे समय में एक साथ इतने बड़े संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का पार्टी छोडऩा भाजपा पार्टी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 30 भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष को पद से हटाए जाने से नाराज़ होकर पार्टी से सामूहिक इस्तीफा दिया है।