पुराने साधनों का अब कम उपयोग हो रहा खेती किसानी में

पाली। छत्तीसगढ़ में पारम्परिक बेलन से धान मिसाई करना बहुत प्रसिद्ध था। ग्राम मुढ़ाली के किसान मेलूदास मानिकपुरी आज भी मिसाई का कुछ अंश बेलन से करते हैं। धान मिसाई का यह तरीका अधिक कारगर है, क्योंकि बेलन से धान बहुत जल्दी अलग हो जाता है।
पैरा जलाकर काली राख की रेखा बनाई जाती है। इससे किसानों का विश्वास है कि यह टोटका बुरी शक्तियों कुदृष्टि से उनकी फसलों को बचाएगा। अब थ्रेसर मशीन, हार्वेस्टर ने तो धान मिसाई व उड़ाने का झंझट ही खत्म कर दिया। किसान ने कहा कि आधुनिकता ने हमारा सुन्दर और सुनहरा कल छीन लिया। वर्तमान में आधुनिकता विज्ञान टेक्नोलॉजी और 21वीं सदी का प्रभाव जीवन के हर कार्यों में काफी बदलाव अवश्य आया है, किन्तु कई क्षेत्रों में ग्रामीण आज भी पारंपरिक विधि से कृषि को अपनाएं हुए हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण जनपद पंचायत पाली से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम मुढ़ाली निवासी लघु किसान मेलूदास मानिकपुरी हैं, जो आज भी धान मिंसाई का काम लकड़ी से निर्मित बेलन तथा भैसा से कर रहे है। पारंपरिक विधि से किसानी करते हुए अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं। लेकिन जरूरी काम को जल्दी निपटाने तथा सुविधाजनक बनाने तकनीकि सुविधा मानव जीवन के लिए वरदान है। वहीं, छत्तीसगढ़ी संस्कृति में कई कार्य पारंपरिक विधि से करने पर अत्यंत सुखदायक अनूभूति प्रदान करता है।
उल्लेखनीय है कि मात्र तीन दशक पूर्व कृषि के सभी कार्य पुरानी पद्धति से निपटाये जाते रहे हैं। जैसे हल द्वारा जोताई, रोपाई, गुड़ाई, कटाई, मिसाई, उड़ाई तथा बैलगाड़ी द्वारा ढुलाई, ब्यारा में विविध प्रकार से रस्में करना आदि कार्य समय अनुसार हुआ करते थे।

RO No. 13467/11