
चांपा-जांजगीर। चंद्रपुर नगर पंचायत के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी राम सजीवन ने अपना कार्यभार संभाला वे चंद्रपुर के एक ऐसे सीएमओ है जो डायरेक्ट सीएमओ बनाकर शासन से आए हुए हैं क्योंकि अभी तक जितने चंद्रपुर नगर पंचायत में आए थे वह कोई राजस्व निरीक्षक था कोई बाबू था तो कोई अन्य प्रभार में नगर पंचायत चंद्रपुर में बने हुए थे लेकिन अभी के जो सीएमओ है वह फुल फॉर्म में मुख्य नगर पंचायत अधिकारी के रूप में आए हैं। चंद्रपुर नगर पंचायत में नए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी राम संजीवन ने चंद्रपुर नगर पंचायत का कुर्सी संभाल। ज्ञात होगी यह राम सजीवन नगर पंचायत चंद्रपुर के ऐसे सीएमओ है जो सीधा डायरेक्ट शासन के भर्ती में होकर डायरेक्ट सीएमओ बने हैं। इनके पहले जितने भी सीएमओ चंद्रपुर में आए सब प्रभार वाले थे। इसमें कोई राजस्व निरीक्षक था तो कोई बाबू था तो कोई अन्य। लेकिन अभी वर्तमान में जो सीएमओ ने कार्यभार संभाला है राम सजीवन ने वह फूल सी एम ओ है। जब उनसे मिलने चंद्रपुर के वरिष्ठ पत्रकार कमल अग्रवाल गए तो नए सीएमओ का कहना था। कि पिछली बातें पिछले सीएमओ क्या किया क्या नहीं किया इससे मुझे मतलब नहीं है। मैं वर्तमान को देखता हूं और मेरा कार्य होगा कि चंद्रपुर नगर पंचायत क्षेत्र को मैं साफ सुथरा और अच्छे से रख सकूं इसके लिए मुझे शासन चंद्रपुर नगर पंचायत का मुख्य अधिकारी बनाया है। मेरा एक ही बात करना है कि मेरे नगर पंचायत के जितने कर्मचारी हैं और यहां के जो निर्माण कर रहे हैं ठेकेदार हैं। वह अच्छे से अपना कार्य करें अन्यथा मैं कार्रवाई करने में देरी नहीं करूंगा, क्योंकि चंद्रपुर में गौरव पथ का भूमि पूजन हो चुका है और गौरव पथ बना है जिसको लेकर नए सीएमओ का कहना है कि गौरव पथ चंद्रपुर नगर वासियों का एक सपना था । जो कि मुझे मालूम हुआ है और नगर पंचायत क्षेत्र में जो गौरव पद बनेगा वह एक नंबर अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए। ना कि थूक पोलिश करके ठेकेदारी नमस्ते करके चले जाए। मेरा एक दायित्व और भी है की मूलभूत की जो परेशानी यदि चंद्रपुर के नागरिकों को होगी उसको भी मैं दूर करने का प्रयास करूंगा।





















