जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर में निर्मित छ.ग. प्रदेश अथरिया कुर्मी समाज के भवन का लोकार्पण प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 4 जनवरी को किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जांजगीर-चांपा के विधायक ब्यास कश्यप ने बताया कि भूपेश बघेल जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होने जांजगीर-चांपा जिले के अथरिया कुर्मी समाज के भवन के लिए राशि प्रदान की थी। अथरिया कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर कश्यप ने बताया कि 4 जनवरी शनिवार के दिन दोपहर 1 बजे से लोकार्पण का कार्यक्रम रखा गया है। अकलतरा रोड जांजगीर में हरियाली हेरिटेज के सामने अथरिया कुर्मी समाज का भवन निर्मित है। उन्होने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छ.ग. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेन्द्र सिंह, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, नगरपालिका जांजगीर-नैला के अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल होंगे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि अथरिया कुर्मी समाज के महानिरीक्षक बिसुन कश्यप, समाज के उप कौशिक, महानिरिक्षक देवीराम संरक्षक सहसराम कौशिक, समाज के अध्यक्ष चंद्रशेखर कश्यप, सचिव, फूलचंद कश्यप, कोषाध्यक्ष रामकिशुन कश्यप, तथा अथरिया कुर्मी समाज के समस्त केंद्राध्यक्ष होंगे। कार्यक्रम की तैयारी में अथरिया कुर्मी समाज के सदस्य जुटे हुए है।