कोरबा। भाजपा के अल्पकालिक विस्तारक कोसाबाड़ी नगर मंडल में भी पहुंच गए हैं। उनके द्वारा सभी शक्ति केंद्रों में बैठक ली जा रही है। आज पोड़ीबहार में कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। इस बैठक में अजय विश्वकर्मा, सुमन सोनी, रमा मिरी, संजीव शर्मा, चंदन सिंह, मिलाप राम सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कल हरदीबाजार मंडल के धतुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें भाजपा विस्तारक ने सूची का अवलोकन किया। इस दौरान चुलेश्वर राठौर, हरिश थरवानी, डॉ.विजय राठौर, दुर्गेश कश्यप उपस्थित थे। दीपका मंडल में भी एक बैठक ली गई जिसमें अरूणीश तिवारी, नरेश टंडन, सूर्यप्रकाश शर्मा, राजू प्रजापति उपस्थित थे।