
कोरबा। साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष कांति साहू का कोरबा आगमन हुआ। उन्होंने चेकपोस्ट में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। राजीव महोत्सव 7 जनवरी से आयोजित है। इस कार्यक्रम में कोरबा जिले के भी कार्यकर्ता शामिल होंगे। राजिम जाने के तैयारियों पर चर्चा की गई। इस बैठक में जिलाध्यक्ष गिरजा साहू, दिनेश साहू, घनश्याम साहू, रवि साहू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।





















