प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कराया मतगणना अभिकर्ताओं का प्रशिक्षण

कोरिया बैकुंठपुर। विधानसभा चुनाव के नतीजा का इंतजार कर रही राजनीतिक पार्टियों 3 दिसंबर को होने वाले मतगणना के लिए अपने अभिकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रही।
इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने जिले के विधानसभा के मतगणना अभिकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला कांग्रेस कार्यालय कोरिया बैकुंठपुर,में कराया जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त मास्टर ट्रेनर जिला कांग्रेस कमेटी के बैकुंठपुर विधानसभा के सभी मतगणना अभिकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए काउंटिंग के दिन निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए उनके अधिकारों के बारे में बताया, उसके साथ ही प्रत्येक राउंड में मशीनों की सील चेकिंग को लेकर परिणाम प्रदर्शित होने एवं आधिकारिक रूप से अपने टेबल में बने रहने सहित सभी बिंदुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने मीडिया से चर्चा करते हुए यह बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे प्रदेश में अपने मतगणना अभिकर्ताओं को जागरूक करने एवं निर्वाचन आयोग द्वारा प्रधान अधिकारों को बताने के लिए यह ट्रेनिंग आयोजित की गई थी, इस ट्रेनिंग में सभी कार्यकर्ता काफी उत्साहित रहे। प्रशिक्षण में बैकुंठपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अंबिका सिंह देव, मतगणना अभिकर्ता प्रदीप गुप्ता, योगेश शुक्ला, मो. यूसुफ इराक़ी,बृजवासी तिवारी, अशोक जायसवाल, मुख्तार अहमद, साहब सिंह, बिहारी राजवाड़े, विकास श्रीवास्तव, अजय सिंह, रामकृष्ण साहू, रियाजुद्दीन, भूपेंद्र सिंह, दीपक गुप्ता, आशीष यादव, आफताब अहमद, रजनीकांत शुक्ला, सौरभ गुप्ता, लवकुश साहू, प्रज्ञानंद साहू, प्रखर जायसवाल, अंकित गुप्ता, प्रशांत सिंह, अर्शद ख़ान, आशीष कुमार गुप्ता, लालदास महंत, शेख सुहेल, दिलीप टोप्पो, निलेश पाण्डेय, रामकुमार यादव मौजूद रहे।

RO No. 13467/11