कोरिया/बैकुंठपुर। देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन जहां पूरे कोरिया जिले के भाजपा नेता पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया और आमजनों में खुशियां बांटी तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता व ऊर्जावान जिला अध्यक्ष हितेश प्रताप सिंह ने जिला अस्पताल में रक्तदान लिया युवा मोर्चा के साथीयों ने भी उनके साथ रक्त दान किया समूचे मरीजों के लिए खुशियों का पल लेकर आया। अवगत करा दें की 17 सितंबर को पूरे देश में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का अवतरण दिवस मनाया गया।जिसके मद्देनजर कोरिया जिले में भी प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के आह्वान और भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में पहले तो भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिन सभी भाजपा परिवार के द्वारा मनाया गया।जिसके बाद जिले के भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैकुंठपुर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया व सेवा पखवाड़े अंतर्गत दायित्व निर्वहन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में भाजपा कोरिया जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी,शैलेश शिवहरे,मंडल अध्यक्ष कुबेर साहू,भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हितेश प्रताप सिंह,युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यस्मित सद्स्य सतेन्द्र राजवाड़े,अंकीत शर्मा,जिला उपाध्यक्ष उमा शंकर बंटी,सच्चिदा नंद दुबे, कमलेश साहू,जिला महामंत्री कुणाल जायसवाल, भाजयुमो जिला मंत्री साक्षी सिंह राजपूत,सुरेश साहू, अनील राजवाड़े, मडल अध्यक्ष आशीष यादव, श्री राम दुबे,परवेंद्र सिंह, मनोज यादव, महा मंत्री मंडल भाजयुमो,राम रूप रजवाड़े, विक्की साहू,सन्तोष साहू, भाजयुमो के प्रकाश प्रजापति,रमा शंकर उईके,मोंटी कुर्रे, चिंटू,सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।