कोरबा। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती किरण कुजूर ने राजधानी रायपुर में महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम से मुलाकात की और प्रदेश सचिव बनाने पर उनका आभार जाताया साथ ही यह भरोसा दिलाया कि उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सक्रियता के साथ काम किया जाएगा। ज्ञात रहे श्रीमती कुजूर की पहचान क्षेत्र में एक दबंग नेत्री के रूप में है उन्होंने जिलापंचायत सदस्य के रूप में कई उल्लेखनीय कार्य किये है। उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें गत दिनों महिला कांग्रेस में प्रदेश सचिव की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष फूलो देवी नेताम द्वारा की गई।