
बाराद्वार। गणेश उत्सव के अब कुछ ही दिन शेष हैं। 7 से 16 सितंबर तक गणेशोत्सव मनाया जाएगा। बाराद्वार में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए भक्त तैयारियों में जुट गए हैं। बंगाल से आए मूर्तिकार गणेश प्रतिमाओं को आकार देने में दिन-रात लगे हुए हैं। विभिन्न गणेशोत्सव समिति की ओर से नगर के गली-मोहल्लों में 15 से अधिक जगहों पर सार्वजनिक रूप से गणेश जी की स्थापना की जाएगी। इसकी तरह घरों में गणेश जी की मूर्ति की स्थापना कर 10 दिनों तक भक्त पूजा-अर्चना करेंगे। कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के मूर्तिकार राजीव पाल अपने साथी मूर्तिकारों के साथ स्थानीय काली मंदिर के पास खाली स्थान में टेंट लगाकर दो महीने पहले से मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को आकार देने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि कई पिछले वर्षों से वे बाराद्वार आ रहे हैं। यहां मिट्टी की मूर्तियां बनाकर ही रोजी-रोटी कमाकर वापस लौटते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष वे करीब 150 छोटी गणेश मूर्तियां(सांचे वाली) और 3 से 6 फिट की 45 बड़ी मूर्तियां को आकार देने में जुटे हुए हैं।


























