
इंदौर। आज देश का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले आम आदमी को झटका लगा है। तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी कर दी है। आज 1 फरवरी को देश के सभी शहरों में,एलपीजी सिलेंडर प्राईज अपडेट हो गए हैं। तेल कंपिनयों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की है। वहीं दूसरी ओर घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 14 रुपए की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1769.50 रुपए, मुंबई में 1708.50 रुपए, चेन्नई में 1937 रुपए में मिलेगा।























