
बठिंडा, 0५ जनवरी। जिले के गांव राजगढ़ कुब्बे निवासी एक किसान द्वारा कर्ज से परेशान आकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान के पास करीब चार किल्ले जमीन थी और उसके सिर पर बैंक लिमिटेड सोसायटी लिमिट व अन्य कर्ज भी था, जिससे उक्त किसान मानसिक रूप से परेशान था।बीती बुधवार की रात उक्त किसान ने अपने घर में रखी जहरीली दवा निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। जिसकी पहचान बलविंदर सिंह निवासी गांव राजगढ़ कुब्बे के तौर पर हुई है। उसके परिवार में उसकी पत्नी और एक 14 साल का बेटा है। मृतक किसान की लाश को स्थानीय सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाई गई। जहां पर भारतीय किसान यूनियन एकता डकोंता के जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह ने बताया है कि पीडि़त किसान बलविंदर सिंह के पास चार किल्ले थे, लेकिन आर्थिक मंदी के कारण उनके सिर पर कर्ज चढ़ता गया। पीडि़त किसान ने अपनी जीविकोपार्जन के लिए बैंक, सोसायटी व अन्य स्रोतों से कर्ज लिया था। इसके बावजूद वह अपने सिर पर चढ़ा कर्ज का बोझ नहीं उतार सका और परेशान होकर आत्महत्या कर ली। किसान नेता ने बताया है कि बलविंदर सिंह ने बुधवार रात को अपने घर में जहरीली दवा निगल ली थी।पीडि़त परिवार उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर गए थे। जहां डाक्टरों ने उक्त किसान को मृत घोषित कर दिया था।























