
वन अमले ने रातभर किया गश्त
कोरबा। वन मंडल कटघोरा एवं कोरबा में हाथी समस्या खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है। दोनों ही डिविजन के जंगल में बड़ी संख्या में हाथी विचरण कर रहे है। जिससे ग्रामीणों को खतरा बना हुआ है। वन विभाग द्वारा भी लगातार हाथियो के निगरानी की जा रही है। खबरों के अनुसार कोरबा वन मड़ल के कुदमुरा व कोरबा रेंज में 13 हाथी सक्रिय है। जिसमें से एक हाथी कुदमुरा के चचिया परिसर में है। जबकि 12 हाथी बीती रात बताती चौक पर बताती कमरान सडक़ को पार कर गेराव पहुंच गए । रास्ते में हाथियों ने 3-4 किसानों के धान फसल को रौंदकर चउर मार जंगल में विश्राम करने लगे वर्तमान में हाथियों का दल यही पर डेरा डाले हुए है। जिस समय हाथियों ने रोड पार किया। उस समय मार्ग पर आवागमन बंद रहा है हाथियों के बताती चौक पहुंचने की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंच गया था। तथा हाथियों की निगरानी करने के साथ ही आने जाने वाले को सचेत करता रहा है। हाथियों ने जब रोड पार कर जंगल का रूख किया तब मार्ग पर फंसे लोग अपने गंन्तग्य की ओर बढ़़े ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचा वन अमला तथा हाथी मित्र दल रात भर क्षेत्र में ढटा रहा । सुबह होने पर वे मुख्यालय लौटे । उधर कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज के बनिया क्षेत्र में मौजूद 17 हाथी केंदई रेंज अतंर्गत कोरबी सर्किल पहुंच गए हाथियों के इस दल ने भी रास्ते में ग्रामीणों के खेतो में लगे धान के खहरे को रौंद दिया । हाथियो के कोरबी क्षेत्र में आने की सूचना मिलने पर वन विभाग सर्तक हो गया। और हाथियो की निगरानी करने साथ ही कोरबी व आस-पास गांव में मुनादी कराने का काम शुरू कर दिया है।




















