
बीसलपुर। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजकुमार गौतम ने पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां फूल बाबू को पिलीभीत लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने बसपा को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया।





















