नॉर्वे। उत्तरीय शहर हैडसेल में एक यात्री बस के झील में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी देश के स्थानीय अधिकारियों ने दी। झील में गिरने के समय इस बस में 50 से अधिक यात्री सफर कर रहे थे। दुर्घटना से पहले यह बस नार्विक से स्वोल्वेर जा रही थी। स्वोल्वेर जाते समय बस उत्तरी नॉर्वे के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोफोटेन द्वीपसमूह के राफ्टसुंडेट के निकट होटल में पलट गई। आपातकालीन सेवाओं को घटनास्थल के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। खराब मौसम की वजह से घटनास्थल पर पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर को ले जाने में भी समस्या हुई। नॉर्डलैंड पुलिस डिस्ट्रिक्ट के चीफ ऑफ स्टाफ बेंट एरे एलर्टसन ने इस दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, बस आंशिक रूप से पानी में डूबी हुई है। तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
आपातकालीन सेवाओं ने बस से सभी को निकाल लिया है। गंभीर रूप से घायल पीडि़तों को हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया, जबकि अन्य को एक स्कूल सहित निकटवर्ती आश्रय स्थलों में ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार यात्री आठ विभिन्न देशों से हैं, जिनमें नॉर्वे, भारत, चीन, सिंगापुर, मलेशिया, नीदरलैंड, फ्रांस और दक्षिण सूडान शामिल हैं।