
इंदौर।इंदौर के बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से मिलने की जिद में एक महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। महिला को जब धीरेंद्र शास्त्री से मिलने न दिया गया तो उसने अपनी हाथ की नस काट ली। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाया गया और अस्पताल ले जाया गया। पिछले कुछ दिनों से कनकेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री की कथा चल रही है। सीमा नामक एक महिला कथा सुनने पहुंची थी।
कथा समाप्त होने पर वो धीरेंद्र शास्त्री से मिलने की जिद करने लगी। महिला को सिक्योरिटी और दूसरे लोगों ने धीरेंद्र शास्त्री से मिलने से रोक दिया, जिसके बाद महिला ने हाथ की नस काट ली और वो बेसुध हो गई। इसके बाद कनकेश्वर संस्था की एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल ले जाया गया।
























