
कोरबा। करतला क्षेत्र के 8 गांव के ग्रामीण आज अक्षत कलश लेने शिवमंदिर कुदमुरा जायेंगे। इनके साथ आकाश सक्सेना व नटवर शर्मा भी रहेंगे। आठ गांव के ग्रामीणों की बैठक पहले ही ली जा चुकी है। इनको पहले से ही तैयार रहने कहा गया था। ग्रामीण जनों में अक्षत कलश लाने को लेकर काफी उत्साह है। इस कलश को लाने के बाद उसे हनुमान मंदिर में रखा जायेगा।



























