
सक्ती। मुख्यमंत्री की सभा के लिए टेंट, डोम, पंडाल और विभिन्न विभागों का स्टाल एक हफ्ते से लगकर तैयार है। यह भव्य पंडाल 9 जनवरी को पूर्ण हो गया। पूर्व में मुख्यमंत्री का आगमन 10 जनवरी को होना बताया जा रहा था, परंतु प्रोटोकॉल नहीं आने के कारण उम्मीद जताई जा रही थी कि 12 या 14 जनवरी को मुख्यमंत्री आने की संभावना है।
12 और 14 जनवरी के निकल जाने के बाद 16 जनवरी को आने की चर्चा जोरों पर है। 16 जनवरी को नहीं आने के चलते लोगों में भारी निराशा है। लाखों का खर्च से बनाया गया पंडाल 9 से 16 जनवरी तक टेंट के कर्मचारी वही रहकर टेंट की रखवाली कर रहे हैं। विश्वस्त सूत्रों से पता चल रहा है कि उक्त टेंट की देख रेख व्यवस्था के लिए पुलिस आरक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। अब अधिकारी, आम नागरिक और ग्रामीण मुख्यमंत्री विष्णु साय का बेसब्री से इंतजार करते हुए करोड़ों का भूमिपूजन और सक्ती जिले के लिए कोई नई घोषणा मुख्यमंत्री के आगमन पर करने की उम्मीद है ।



















