बिजली कर्मचारियों ने किया पौधारोपण

कोरबा। बिजली कर्मचारी संघ के द्वारा भामसं के स्थापना दिवस पर विद्युत मंडल कोरबा पूर्व कालोनी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके तहत कर्मचारियों ने पौधे लगाए। इसके बाद कोरबा पश्चिम में नए पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव राधेश्याम जायसवाल उपस्थित थे। नए पदाधिकारी प्रदेश महामंत्री नवरतन बरेठ, प्रदेश मंत्री यशवंत राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय पूर्णिमा साहू, शब्बीर मेमन, मदन मोहन का पुष्प मालाओं से सम्मान किया गया। कोरबा पूर्व में उपस्थित सलील शर्मा ने अपने विचार रखे।

RO No. 13467/10