बिहार के सरकारी विद्यालयों में टॉयलेट का बुरा हाल, 2३61 स्कूलों में नहीं है शौचालय, एक लाख से अधिक इस्तेमाल लायक नहीं

पटना, 0७ नवंबर। राज्य के 2361 सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में शौचालय की सुविधा नहीं है। इनमें से ज्यादातर प्राथमिक विद्यालय हैं जो भवनहीन हैं। जिन 69 हजार 502 प्रारंभिक विद्यालकों में एक से लेकर पांच यूनिट तक शौचालय बने हैं। उनमें से एक लाख 35 हजार शौचालय साफ-सफाई के अभाव में इस्तेमाल लायक नहीं हैं। इसी तरह सभी 9 हजार 360 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में एक से पांच यूनिट तक शौचालय बने हैं उनमें से 13 हजार शौचालय भी साफ-सफाई के अभाव में इस्तेमाल लायक नहीं हैं। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में शौचालय की साफ-सफाई और रखरखाव के लिए पालिसी बनी है जिसको पहले ही लागू किया जा चुका है। शौचालयों की साफ-सफाई पर जिलेवार एजेंसी की व्यवस्था की गयी है। प्रारंभिक विद्यालय में एक शौचालय की साफ-सफाई पर 50 रुपये प्रति माह और माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक शौचालय की सफाई व्यवस्था पर 100 रुपये तय किया गया है। राज्य के सभी विद्यालयों में शौचालयों की साफ-सफाई एवं रख रखाव के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

RO No. 13467/11