बीएमएस ने कोल सेक्टर में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया आयोजित

पांण्डवपारा। भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ(छ:ग.)सम्बद्ध बीएमएस बैकुंठपुर क्षेत्र के पांडव पारा कालरी सामुदायिक भवन में 15 सितंबर को शाम 5.30 बजे से कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुवा। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि मान के.लक्ष्मा रेड्डी प्रभारी कोल उद्योग, मजरुल हक अंसारी उपाध्यक्ष एबीकेएमएस कंपनी संचालन समिति सदस्य,सुजीत सिंह महामंत्री बीकेकेएमएस, कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव कुमार दुबे ने किया। प्रभारी ने बताया वेज बोर्ड 11 का सफलता पूर्वक संपन्न करने और साथ में 23 माह का एक मुस्त एरियर भुगतान में बीएमएस की प्रमुख भूमिका रहा है। वेतन समझौता में अभी कुछ बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रभारी के नेतृत्व में पांचों केंद्रीय श्रमिक संगठन के प्रमुखों के साथ दिनांक 14.09.23 को रांची में बैठक हुवा,इस बैठक में कोल इंडिया के समस्त इकाई में 21,22, गेट मीटिंग एवम 03/10/23 को संयुक्त रूप से क्षेत्रीय मुखालयो में धरना प्रदर्शन होगा,उसके बाद भी अगर आवश्यकता पड़ा तो तीन दिवसीय हड़ताल 05/10/23 से 07/10/23 तक किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक दुबे सिकंदर सिंह लक्ष्मी प्रसाद प्रवीण डहरिया राम पांडे शैलेश तिवारी सुशील शर्मा विनोद दुबे राजेश सिंह हितेश बिसेन राम सुंदर राजवाड़े बी एल गुप्ता उमाकांत शुक्ला राजकुमार सिंह लारागू राम बृजेश सिंह के साथ साथ लगभग 225 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भारत माता की जय, मजदूर एकता जिंदाबाद, भारतीय मजदूर संघ अमर रहे के नारों से पूरा सदन गूंज उठा।

RO No. 13467/11