बेलगाम होते असामाजिक तत्वों ने इलाके की शांति पर लगाया ग्रहण

चरचा कालरी। अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के लिए नगर पालिका शिवपुर चर्चा क्षेत्र सुरक्षित पनाह स्थली बन गया है इसका मुख्य कारण कार्यवाही के प्रति प्रशासनिक उदासीनता है। यह उदासीनता और असामाजिक तत्वों को संरक्षण देना किस कारण से है यह तो जिम्मेदारी अधिकारी ही बता सकते हैं यही वजह है कि चरचा कालरी क्षेत्र अघोषित रूप से मधुशाला में बदल चुका है। अवैध शराब खुले रूप से हर जगह सहज सरल रूप में उपलब्ध है आसपास के क्षेत्र से अवैध महुआ शराब विक्रेताओं का पूरा गिरोह सक्रिय है जो चरचा कालरी क्षेत्र के खुदरा विक्रेताओं को महुआ शराब सप्लाई करता है। इसी क्रम में गांजा व अन्य मादक पदार्थ भी बहुतायत में मिल रहे हैं चरचा कालरी के मुख्य मार्ग के बगल में शाम ढलते ही खुलेआम शराबखोरी होती है रेलवे स्टेडियम महाजन स्टेडियम में शाम ढलते ही गाडिय़ों में शराबियों की टोली पहुंच जाती है और खुले आम शराब खोरी करती है अंग्रेजी शराब दुकान के सामने भी खुलेआम शराब पी जाती है इन स्थलों पर पड़ी शराब की बोतले इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग को है बावजूद इसके कोई कार्यवाही नहीं की जाती असामाजिक तत्वों के द्वारा की जा रही गुंडागर्दी की घटनाएं लगातार हो रही है तोडफ़ोड़ मारपीट आम बात हो चुकी है जिससे स्थानीय नागरिक बेहद भयभीत है पुलिस प्रशासन के पास शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होती क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी जिनका कोई अता पता नहीं चला। चरचा क्षेत्र में प्रतिदिन सैकड़ो बोरिया में चोरी का कोयला खरीदा व बेचा जाता है चर्चा थाना के बेहद समीप से निर्भय होकर कोयला माफिया शाम ढलते ही साइकिल में कोयले की भरी बोरिया ले जाते नजर आते हैं यह कोयला आसपास के अवैध इट भट्टे में खफाया जाता है कोयला चोरों के द्वारा कई बार गंभीर घटनाओं को भी अंजाम दिया जा चुका है कुल मिलाकर बेलगाम होते असामाजिक तत्वों ने इलाके की शांति पर ग्रहण लगने पर कोई कोई कसर नहीं छोड़ी है है मादक पदार्थों की बिक्री के संबंध में प्रदेश के संवेदनशील गृहमंत्री के दर्शन निर्देशों को स्थानीय स्तर पर पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया है क्षेत्र के नागरिकों को जिले के नवपदस्थ संवेदनशील पुलिस अधीक्षक से उम्मीद है कि वह कानून व्यवस्था बनाने के प्रति संज्ञान लेंगे।

RO No. 13467/11