पामगढ़ । पामगढ़ थाना क्षेत्र के ब्यासनगर में रविवार की शाम बोलेरो व कार में टक्कर हो गई। इससे कार में सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं दोनों वाहनों में सवार छह लोगों को गंभीर चोटें आई है। जिसमें से तीन घायलों को पामगढ़ के सीएचसी में इलाज चल रहा है तो वहीं तीन लोगों को सिम्स रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाकारित वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पामगढ़ पुलिस के अनुसार पामगढ़ की एक बिगड़ी गाड़ी को लेने कारीगरों की टीम पामगढ़ आई थी। जो गाड़ी लेकर बिलासपुर की ओर जा रहे थे। वहीं रतनपुर से देवी दर्शन कर लौट रहे सारंगढ़ के गोबरसिंग गांव की फैमिली बोलेरो में सवार थे जो बिलासपुर की ओर से वापस लौट रहे थे। ब्यासनगर के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार में सवार युवकों की स्थिति बेहद गंभीर हो गई। वहीं बोलेरो में सवार एक महिला शाति साहू 28 की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों वाहनों में सवार छह लोगों को गंभीर चोटें आई। पुलिस ने सभी घायलों की स्थिति देखते हुए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं गंभीर स्थिति के मरीजों को सिम्स रेफर किया गया है।मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आवागमन को बहाल किया। घटना स्थल की स्थिति को देखते हुए बोलेरो चालक की गल्ती माना जा रहा है। क्योंकि उसने रांग साइड में गाड़ी चलाने की कोशिश की थी। जबकि कार चालक मजे हुए कारीगर थे जो नियमों का पालन करते हुए वाहन चला रहे थे।