भाजपाईयों ने समस्याओं को सामने रखा

कोरबा। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के कटघोरा पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस पहुुंचने पर भाजपाईयों ने मुलाकात करते हुए समस्याओं को सामने रखा। उन्होंने बताया कि कटघोरा में जो चिकित्सालय है वहां पर सुविधाओं का और विस्तार किये जाने की जरूरत है। अक्सर दवाईयों की कमी बताकर मरीजों को बाहर भेज दिया जाता है। भाजपा नेता धन्नू दुबे, अभिषेक गर्ग, राजेंद्र टंडन, समजीत सिंह, अनुराग दुहलानी, जय गर्ग, किशन केशरवानी, विवेक मारकण्डे ने कहा कि कटघोरा स्थित चिकित्सालय में इलाज कराने के लिए ग्रामीण जन आते है। इस क्षेत्र में सांप के कटाने की घटनाएं ज्यादा होती है। समय पर दवाईयों के अभाव के कारण इलाज नहीं हो पाता और उन्हें कोरबा भेजना पड़ता है। सांप काटने की दवाईयों की कमी अक्सर यहां देखा जाता है। इस दवा कमी यहां नहीं होनी चाहिए। इसी तरह वर्तमान में सर्दी-खासी, बुखार का भी सीजन चल रहा है। इसके लिए दवाईयों की कमी न हो। इसके लिए और प्रयास करने की जरूरत है। चिकित्सकों की कमी भी यहां पर है।

RO No. 13467/11